{"_id":"5e3eef6d8ebc3ee59e0e04b9","slug":"hunging-death-in-bansh-siddharthnagar-news-gkp3403203124","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
खेसरहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र पचमोहनी गांव में स्थित एक बाग में आम की डाल के सहारे फंदे से लटकती हुई युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी पिंटू यादव (24) पुत्र रामनरायण यादव शनिवार की सुबह तकरीबन नौ बजे वह घर से चाय पीकर निकला था। कड़जहर पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर स्थित आल्हा मुंशी के बाग में पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी पर फंदे से लटकती लाश मिली। देखते ही देखते लोगों की मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों के अनुसार पिंटू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गोरखपुर से उसका इलाज चल रहा था।