फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Humidity has made life miserable, chances of rain today

Siddharthnagar News: उमस ने कर रखा बेहाल, आज बारिश के आसार

Sun, 27 Jul 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Humidity has made life miserable, chances of rain today
शहर की साड़ी तिराहे पर तेज धूप के कारण सिर पर गमछा रख कर जाता युवक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। धूप-छांव के बीच गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। उमसभरी गर्मी में लोगों के शरीर से पसीना नहीं रुक रहा है।
हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है, लेकिन गर्मी से लोगों का दम निकल रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश होने की संभावना है।
रविवार को दिनभर लोग भीषण गर्मी से जूझते रहे। धूप-छांव रहने से बारिश की संभावना बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई।
न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 36 डिग्री दर्ज किया गया। सूरज के तल्ख तेवरों के साथ उमसभरी गर्मी ने परेशान कर दिया है। लगातार कई दिनों से कभी बारिश का मौसम हो रहा है तो कभी तेज धूप और उमसभरी गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को फिर सुबह से बादलों की आवाजाही रही। दिनभर धूप-छांव बनी रही। बारिश की संभावना तो बनी, लेकिन बिन बरसे ही बादल लौट गए। इस बीच उमस से पसीने में तर-बतर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री का गिरावट दर्ज हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को बारिश की संभावना है।च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed