फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Holi Festival of the book winds phagun

होली मिलन समारोह में फागुन की बही बयार

Thu, 31 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Holi Festival of the book winds phagun
रामपुर में माथुर वैश्य महिला मंडल के होली मिलन समारोह में होली खेलतीं महिलाएं।
नगर के माघ मेला मैदान में नगरपालिका प्रशासन की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जहां जमकर अबीर-गुलाल उड़े वहीं कविता और फागुनी गीतों की फुहारों से कलाकारों ने सबको भिगो दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे कलाकार संजय गुप्ता, नीलिमा, प्रिया सिंह, पायल व दिनेश राणा तथा कार्यक्रम का संचालन कर रहे धनंजय मिश्र की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैसे ही नीलिमा ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली... गीत प्रस्तुत किया तो मंच व पंडाल में लोग झूमने लगे।
विज्ञापन

दिनेश राणा के फागुन गीत को भी लोगों ने काफी सराहा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा होली सांप्रदायिक सौहाद्र्र को जहां बढ़ावा देता है वहीं लोगों को सारे गिले शिकवे दूर कर आपस में मिल जुल कर रहने की सीख भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डा.चंद्रशेखर त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भाई चारे की भावना मजबूत होती है। समारोह की अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका चेयरमैन चमन आरा राईनी ने कहा कि यह पर्व सभी को एकता रूपी रंग में सराबोर करते हुए शांति-अमन का पैगाम देता है। मो.इद्रीश राईनी पटवारी ने आभार जताया। समारोह में बांसी ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र यादव, खेसरहा ब्लॉक प्रमुख कमालुद्दीन, नौगढ़ नपा अध्यक्ष जमील सिद्दीकी, ईओ राजीव रंजन सिंह,

व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश चंद्र चंदवानी, रमेश उपाध्याय, राधे मोहन शर्मा, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, जमील खां, नईम खां, नायब तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, अजय वर्मा, प्रमोद अग्रहरि, सभासद बरकत अली राईनी, अबरार हुसैन, परवेज, रामगति मौर्या, अरूण गुप्ता, इखलाक खां आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed