{"_id":"655bb5a9cfe7eda9e60b5915","slug":"historysheeter-raped-girl-child-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1031-375356-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में हैवानियत: चार साल की बच्ची को दिया टॉफी का लालच, फिर हिस्ट्रीशीटर ने की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में हैवानियत: चार साल की बच्ची को दिया टॉफी का लालच, फिर हिस्ट्रीशीटर ने की दरिंदगी
Tue, 21 Nov 2023 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:28 AM IST
सार
चार वर्षीय बच्ची पड़ोस में कार्यक्रम देखने गई थी। कार्यक्रम में साउंड बज रहा था। लोग नाच रहे थे। इसी बीच गांव का एक युवक टॉफी देने का लालच देकर बच्ची को गांव के बाहर स्कूल में लेकर चला गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में शनिवार को देर शाम पड़ोस में कार्यक्रम देखने गई चार वर्षीय बालिका को स्कूल में लेकर जाकर गांव के ही युवक ने दरिंदगी की। युवक जोगिया कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुष्ष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची पड़ोस में कार्यक्रम देखने गई थी। कार्यक्रम में साउंड बज रहा था। लोग नाच रहे थे। इसी बीच गांव का एक युवक टॉफी देने का लालच देकर बच्ची को गांव के बाहर स्कूल में लेकर चला गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें: जांच कमेटी ने महिला अधिकारी के आरोप पाए निराधार, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में बच्ची मां के पास पहुंची। मां के पूछने पर आरोपी का नाम बताया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पीआईसीयू में बच्ची का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक, उसकी हालत सही है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।