{"_id":"684328dd8db393c1d104eb0d","slug":"hiring-of-21-new-drivers-will-solve-the-problems-of-passengers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138868-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 21 नए चालकों के भर्ती होने से दूर होगी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 21 नए चालकों के भर्ती होने से दूर होगी यात्रियों की परेशानी
Fri, 06 Jun 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम में एक साथ 21 नए चालकों के भर्ती होने से यात्रियों की परेशानी दूर होगी और सफर और भी आसान हो जाएगा।
चालक भर्ती होने से लोगों को जहां नए रूटों पर बसों का संचलन शुरू होगा। वहीं जिन रास्तों पर बसें दौड़ रही हैं, उनके फेरे भी बढ़ाए जा सकेंगे। इसके लिए कवायद भी तेज हो गई है।
परिवहन निगम में 58 बस मौजूद है। इसमें से 11 बस गोरखपुर रूट, 10 लखनऊ रूट, दो प्रयागराज, दो वाराणसी, दो कानपुर और तीन दिल्ली सहित अन्य कई रूटों पर संचालित की जाती हैं।
ऐसे में बसों की संख्या अधिक होने से कई नए रूटों पर बसों को संचालित करने की तैयारी की जा रही है। चालकों की कमी होने से अटकी यह कवायद अब फिर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई चालक भर्ती प्रक्रिया के जरिए 21 अभ्यर्थियों को संविदा चालक के रूप में नियुक्त किया गया। इससे अब महराजगंज, आगरा, मथुरा सहित अन्य कई रूटों पर बस का संचालन होने की उम्मीद बढ़ गई है।
बसों को संचालित होने से यात्रियों को गोरखपुर, लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं, नए रूट पर यात्रा शुरू होने से राजस्व में भी काफी इजाफा होगा। क्षेत्र के राम बदन का कहना है कि नए रूट पर सेवाएं शुरू हों तो उनका पैसा भी बचेगा।