फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Himanshu was first and Aditya was second in badminton.

Siddharthnagar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम व आदित्य द्वितीय स्थान पर रहे

Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Himanshu was first and Aditya was second in badminton.
जनपदीय माध्यमिक विद्यालय  बैडमिंटन प्रतियोगिता में ंशामिल छात्र। स्रोत विज्ञ​प्ति
: जनपदीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 43 प्रतिभागी हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार के द्वारा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर के बैडमिंटन हॉल में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों के 43 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसका उद्घाटन बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार के प्रधानाचार्य मनोज कुमार द्वारा किया गया।
19 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी हिमांशु श्रीवास्तव को प्रथम स्थान, आदित्य निषाद रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी के आदित्य निषाद द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 17 आयु वर्ग बालक रतन सेन इंटर कॉलेज कृष्ण शर्मा प्रथम स्थान व श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार आर्यन द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

17 आयु वर्ग बालिका बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार की मधु प्रथम स्थान, व जवाहरलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोगवा दिव्या द्वितीय स्थान पर रही। 14 आयु वर्ग बालक पीएम श्री विद्यालय होसूदिया शैलेश पीएम प्रथम स्थान व रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सलमान द्वितीय स्थान पर रहे। 14 आयु वर्ग बालिका रिया प्रथम स्थान, पीएम श्री विद्यालय होसूदिया गुड़िया को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ी बस्ती में मंडल स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। डीसी माध्यमिक भारद्वाज शुक्ला, उमाशंकर, दौलत बाबू गुप्ता, सुनील कुमार, स्पर्श, वंदना वर्मा, उपेंद्र उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, रत्नेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed