फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   highway jam

Siddharthnagar News: घायल युवक की मौत से नाराज लोगों ने किया हाईवे जाम

Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
highway jam
फोटो-
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड का था मृतक
दो घंटे लगे जाम में फंसे रहे सैंकड़ों वाहन और लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड में 25 मार्च को हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत से आक्रोशित नगर निवासियों ने थाना क्षेत्र के उसका–धानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीडब्ल्यूडी पुल के समीप जाम लगा दिया। यह जाम दो घंटे से अधिक रहा। काफी मान मनौव्वल के बाद जब जाम नही खुला तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और ट्रैफिक को सामान्य कराया।
मृतक लोहिया नगर वार्ड निवासी कोमल यादव के पुत्र सोनू यादव (20) हैं।25 मार्च को मृतक सोनू यादव ने उसका पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लोहियानगर वार्ड के परती मोहल्ला निवासी रामकरन पुत्र महेंद्र जो काफी मनबढ़ किस्म का आदमी पुरानी रंजिश को लेकर उसे भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों और लाठी व पंच से मारा पीटा है, जानमाल से मारने की धमकी दी है। जिसमें पुलिस केस दर्जकर छानबीन में जुटी थी। इसके बाद घायल सोनू यादव को इलाज के लिए परिजन लखनऊ ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जाम के दौरान आरोप लगाया की पुलिस इस मामले निष्क्रिय बनी हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसे बचाती रही है। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस संबंध में सीओ सुजीत राय ने बताया कि मृतक सोनू यादव की तहरीर पर उसका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जब सोनू की हालत गंभीर होने लगी तो पुलिस ने 11 मार्च को धारा 308 बढ़ा दिया था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गईं है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

-----------------

दो घंटे से अधिक रहा जाम

सोनू यादव की मृत्यु से अक्रोशित लगभग पांच सौ की संख्या में महिला पुरुष ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारा लगाते हुए तीन बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर डट गए। मौके पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर सुजीत राय, एसडीएम डा. ललित मिश्रा भी वहां पहुंच लोगों को समझना शुरु किया लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी के लिखित आश्वासन को लेकर अड़े रहे। जब बात नही बनी तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम में फंसा एंबुलेस

उसका राजा में पेट दर्द की शिकायत पर एंबुलेंस को काल की गई थी, लेकिन जाम लग जानें से एंबुलेंस बीमार के घर तक नही पहुंच सका, ड्राईवर संजय शर्मा ने बताया कि काफी देर से वह जाम में है अब वह यहां से वापस भी नही जा पा रहें है जबकि एक और मरीज के लिए काल आई थी।




-पैदल ही चल दिए यात्री

आनंदनगर से शोहरतगढ जा रही सुरसती ने बताया कि वह लगभग डेढ़ घंटे से जाम में फसी है, उन्हें शोहरतगढ जाना है। वह अकेले हैं काफी विलंब हो रहा था, इस उम्मीद में पैदल ही चल पड़ी कि दूसरे छोर से गाड़ी मिल जाएगा। जिससे वह समय से घर पहुंच जाए।



-पुलिस के छूटे पसीने

जाम लगाने वालों में महिलाओं की अधिक संख्या होने के कारण पुलिस का पसीना छूट गया, महिला सिपाही मौके पर होने के बाद भी दो घंटे से अधिक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed