{"_id":"572245c24f1c1b8d07a916e4","slug":"high-tension-wires-hanging-in-plain-sight","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लटक रहे हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लटक रहे हाईटेंशन तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम थुमहवा बुजुर्ग के सिवान में लटक रहा बिजली का तार, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकता है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढीले विद्युत तारों के कारण लगातार हो रहे हादसों के बावजूद बिजली विभाग सबक नहीं ले रहा। बांसी तहसील क्षेत्र के थुमहाव बुजुर्ग गांव के सिवान में विभाग की लापरवाही से ग्रामीण भयभीत हैं। यहां 11 हजार वोल्ट का तार नीचे लटक रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय जिम्मेदार तारों को ऊंचा करने पर गंभीर नहीं हैं। हाईटेंशन करंट के कारण इस मार्ग से आने-जाने वालों में हादसे का खौफ बना हुआ है।
बांसी तहसील के थुमहाव बुजुर्ग गांव के सिवान में 11 हजार वोल्ट की सप्लाई का तार खेतों के बीच से गुजरा है। वर्षों पहले खींचे गए यह तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं। हाल ही में ढीले तार के कारण लोटन क्षेत्र में महिला की मौत हुई थी। बावजूद विभाग सचेत नहीं हो रहा है। गांव के बाहर पश्चिम तरफ सिवान में रामकृपाल सिंह, गिरधारी सिंह, अनिल सिंह, प्रताप सिंह, बेचन रावत, छोटे सिंह सहित दर्जनों लोगों के खेत में 11 हजार वोल्ट का तार नीचे लटक रहा है।
इन खेतों में काम करना किसानों के लिए खतरे से खेलने की तरह है। ग्रामीण मनबहाल का कहना है कि इस तार से कई लोग विद्युत की चपेट में आ भी चुके हैं। बार-बार विभागीय कर्मचारियों को इसे ठीक करने को कहा जाता है, मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा। छोटे सिंह का कहना है कि विभाग इस तार को ठीक कराने के नाम पर कागजों में लीपापोती कर रहा है। कुछ कर्मचारी सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एक्सईएन राममूरत का कहना था कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। तार ऊंचा करने के लिए कोई सुविधा शुल्क मांग रहा है तो ग्रामीण इसकी लिखित शिकायत करें, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।