फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Help to make the festival successful'

‘त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें’

Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
'Help to make the festival successful'
‘त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें’
विज्ञापन

शोहरतगढ़। एसडीएम व सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में मंगलवार को शोहरतगढ़ थाना सभागार में दीपावली व छठ पूजा के मद्देनजर क्षेत्र व नगर के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई।
एसडीएम संत कुमार ने कहा कि पटाखे की दुकान खेतान बालिका विद्यालय में ही नियमों का पालन करते हुए लगाएं। उन्होंने पर्व के दौरान नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों में सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत अधिकारी को पर्व पर प्रकाश व सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व पर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शासन के निर्देशानुसार खुले में मीट, मछली और अंडे की दुकान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पर्व के दौरान अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों कि सूूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे मौके पर ही अराजकता और अराजक तत्वों से निपटा जा सके। किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसआई रविकांत मणि, हरिओम कुशवाहा, महेंद्र चौहान, सूर्य प्रकाश, चौकी प्रभारी खुनुवा सभाशंकर यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, राजेश कुमार त्रिपाठी, बीडी गुप्ता, समाज सेवी अभय प्रताप सिंह, अल्ताफ हुसैन, श्रवण कुमार, श्याम सुंदर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed