{"_id":"6a1b4a43cba24d9f780dd77c","slug":"heat-wavers-three-more-days-of-relief-expected-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159045-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी के तेवर पड़े ढीले, तीन दिन और राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी के तेवर पड़े ढीले, तीन दिन और राहत के आसार
Sun, 31 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज अभी भी रहस्यमय बताया जा रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से जिले में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की आशंका जताई है। अगले तीन दिनों तक तेज हवा और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत और न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्वी दिशा से 5.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
दिनभर वर्षा नहीं हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। शुक्रवार देर रात आई आंधी और छिटपुट बारिश के बाद मौसम में बदलाव महसूस किया गया। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटने की घटनाएं भी सामने आईं। हालांकि उमस और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से वातावरण में नमी बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की जरूरत है। ्