फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   health

डायरिया के नौ और मरीज भर्ती, स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट

Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
health
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को भी डायरिया का कहर जारी है। जिला अस्पताल समेत जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में 70 से अधिक डायरिया पीड़ित आए। इसमें से ग्रामीण क्षेत्रों के नौ गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। अन्य को दवा देकर घर भेज दिया गया। अभी भी जिला अस्पताल में उल्टी दस्त की चपेट में आने वाले 27 मरीज भर्ती हैं। वहीं जिले में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट किया गया है।
बरसात के मौसम में जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी एवं पीएचसी में भी डायरिया पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। बर्डपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि सीजन के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 70 से अधिक मरीजों की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को भी राहत मिली। एक दिन पहले तक डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड फुल हो गए थे। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में डायरिया के 27 मरीज भर्ती हैं, कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। वहीं सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएचसी-पीएचसी को भी अलर्ट कर दिया गया है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को डायरिया के जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर 70 से अधिक मरीज आए। इसमें से नौ गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

अब तक पांच लोगों की हुई मौत
शहरी क्षेत्र में पेयजल की पाइप में गंदा पानी जाने के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शहरी क्षेत्र के सिसहनिया, खजुरिया, राहुल नगर व बेलसर के 100 से अधिक डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हुए थे। पांच दिन में इलाज के दौरान शहर के पांच लोगों ने डायरिया के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्ध पेयजल के अभाव में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही
संयुक्त जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि शुद्ध पेयजल के अभाव में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बाढ़-बारिश से जलस्तर ऊपर आ गया है, इस कारण हैंडपंप से शुद्ध पानी नहीं निकल रहा है। लोगों को चाहिए कि साफ-सफाई रखें और उबाला हुआ पानी ही पीएं। खाने-पीने में लापरवाही करने वाले लोगों की तबीयत खराब हो रही है, इस मौसम में बासी भोजन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed