फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   health minister counted achievments

बांसी में बनेंगे अग्निशमन केंद्र और कृषि गोदाम

Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
health minister counted achievments
बांसी में स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बांसी में बनेंगे अग्निशमन केंद्र और कृषि गोदाम
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। बांसी क्षेत्र के महुआ गांव में अग्निशमन केंद्र और निषादनगर में कृषि गोदाम का जल्द ही निर्माण होगा। इस कार्यकाल में बांसी विधानसभा क्षेत्र में 11862.98 लाख रुपये सड़कों के नवनिर्माण व मरम्मत कार्यों पर खर्च हुए। बांसी-धानी मार्ग पर मुआवजे सहित 65 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। ये बातें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस वार्ता में साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बांसी विधानसभा क्षेत्र के महुलानी, नासिरगंज तथा चेतिया में विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत है जो शीघ्र ही स्थापित हो जाएगा। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने के लिए जर्जर पोल व तारों को बदलने के साथ बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मरों को स्थापित करने व नए पोल लगाने का कार्य किया गया। नहरों की सफाई का कार्य पारदर्शी तरीके से हुआ। ड्रोन से निगरानी व जांच के उपरांत ही भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि राप्ती नदी के दोनों किनारे के तटबंध बीडी व डीबी दोनो को पूर्ण कराए जाने के लिए प्रस्तावित कार्य योजना को शासन की स्वीकृति शीघ्र मिल जाएगी। जिसके बाद नाबार्ड द्वारा आगामी बारिश के मौसम से पूर्व कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। उनके साथ युवा भाजपा नेता कुंवर अभय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed