फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   health minister adressed workshop

जागरूकता से ही मिलेगी टीबी से निजात: जयप्रताप

Sat, 19 Dec 2020 09:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
health minister adressed workshop
आंबेडकर सभागार में वर्चुअल बैठक को संबोधित करते स्वास्थ मंत्री जय प्रताप सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जागरूकता से ही मिलेगी टीबी से निजात: जयप्रताप
विज्ञापन

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में टीबी विषय पर जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सरकार ने 2023 तक प्रदेश को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, लोगों को जागरूक करके ही इस बीमारी से मुक्त होने का लक्ष्य प्राप्त हो सकता है। ये बातें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने विकास भवन के आंबेडकर सभागार में टीबी विषय पर जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला में कहीं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है। जबकि प्रदेश सरकार ने 2023 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बांसी और मिठवल विकास खंडों के ग्राम प्रधानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए कहा कि टीबी रोग के उन्मूलन में जन-प्रतिनिधियों की भागेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और सबके सहयोग से ही कार्यक्रम को पूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है। इसलिए हम सबका सामूहिक उत्तरदायित्व है कि इस बीमारी के बारे में समुदाय के लोगों तक हर मंच से जागरूकता फैलाएं। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि जिले में टीबी खोजी अभियान के तहत चिह्नित कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. इन्द्र विजय विश्वकर्मा, टीबी अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, डीपीआरओ आदर्श, डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed