{"_id":"69ee525de7d3026a00024cb9","slug":"health-fair-weather-impact-increases-skin-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157222-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : मौसम की मार से बढ़े त्वचा के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : मौसम की मार से बढ़े त्वचा के मरीज
Sun, 26 Apr 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में आरोग्य मेले में मरीज देखते हुए डॉ. राकेश कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें त्वचा और उल्टी दस्त के रोगी अधिक पहुंचे थे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करके दवा दी गई।
वहीं, गंभीर रोगियों को हायर सेंटर पर जाने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम के बदलाव से त्वचा के रोगियों की संख्या अधिक रही। ऐसे में धूप से बचाव की सलाह दी जा रही है। साथ ही धूप से बचने के तरल पदार्थ के सेवन करने की सलाह दी जा रही है। ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों अंतर्गत आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 64 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर गर्म मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, ब्लड प्रेशर, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। सकारपार प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनहाडीह में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 25 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। अस्पताल पर इस समय सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के पहुंच रहें है। अस्पताल पर 15 मरीज सर्दी- जुकाम के पहुंचे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस गयासुद्दीन ने बताया कि तापमान में गर्मी अधिक पड़ने के कारण लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के ठंडी चीजों का उपयोग कर रहे हैं। डुमरियागंज में 25 मरीजों का हुआ उपचार : शाहपुर। डुमरियागंज नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए कुल 25 मरीज पहुंचे। इसमें उल्टी-दस्त, जुकाम और बुखार आदि लोग से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनकी चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवा दी। साथ ही गर्मी के इस मौसम में खान-पान लेकर जरूरी सलाह दी। इस दौरान डाॅ. बीके सिंह, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।