फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gunner was under security, district panchayat member went missing

सुरक्षा में था गनर, लापता हो गए जिला पंचायत सदस्य

Tue, 22 Jun 2021 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Gunner was under security, district panchayat member went missing
सुरक्षा में था गनर, लापता हो गए जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

उनकी फेसबुक आईडी पर है तीर्थाटन जाने का पोस्ट
वार्ड नंबर 30 से सपा के समर्थन से चुनाव जीते है अनिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/तिलौली। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान सोमवार की शाम बांसी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया अचानक लापता हो गए, जबकि पुलिस ने उनकी सुरक्षा में गनर तैनात किया था। इस कारण परिवार के लोग चिंतित हैं। वे कहां हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने वार्ड नंबर 30 से सपा के समर्थन से चुनाव जीता है। बांसी क्षेत्र के लेहड़ा उर्फ रामनगर गांव के निवासी जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया सब्जी के व्यापारी हैं। उनके भाई सुनील कुमार ने बताया कि बस्ती की रूधौली मंडी में अनिल की दुकान है। सोमवार की शाम से अनिल लापता हैं। हालांकि परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। भाई सुनील ने कहा कि अनिल जब से लापता हुए हैं, तब से उनके मोबाइल फोन पर बात नहीं हो पा रही है। फेसबुक पर पोस्ट किया गया है कि वे तीर्थाटन करने गए हैं, इससे परिवार के लोगों को तसल्ली है। यदि बात हो जाती तो राहत मिलती। सपा नेता चिंकू यादव का यह आरोप गलत है कि उनका अपहरण किया गया है। मंगलवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनिल के घर जाकर पूरी जानकारी ली।
लापता होने पर आया गनर
सुनील ने बताया कि अनिल कनौजिया की सुरक्षा में गनर मिला था। वह एक दिन आया और उसके बाद तीन दिन उनके घर नहीं आया था। जबकि अनिल के लापता होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई तो मंगलवार को ड्यूटी में तैनात गनर भी उनके घर पहुंचा। गनर परिवार के लोगों से ही जानने की कोशिश कर रहा था कि अनिल के बारे में कोई जानकारी हो तो बता दें।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया के लापता होने के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों को जानकारी होगी कि कहां गए हैं, इसलिए उन्होंने शिकायत नहीं की होगी। गनर की लापरवाही होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामअभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक
सपा के जिला पंचायत सदस्य अनिल कन्नौजिया का अपहरण किया गया है। भाजपा के दबाव में पुलिस ने अपहरण में भूूमिका निभाई है। पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अनिल को सुरक्षित सामने लाए। सपा को फेसबुक पोस्ट पर भरोसा नहीं है।
- लालजी यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed