फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   guddoo died in aligarhwa fire

Siddharthnagar News: बेटे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए पटाखे लेने गए थे गुड्डू

Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
guddoo died in aligarhwa fire
कपिलवस्तु धमाके में मृतक..........................गुड्डू हुसैन।
फोटो- है
विज्ञापन



गुड्डू मौत से सदमे में परिवार, बेटा भी हैरान, पिता के साथ गाड़ी में आया था पुत्र इमरान

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा कस्बे में हुए धमाके ने इमरान के अब्बू को उससे हमेशा केे लिए दूर कर दिया। उसकी हर ख्वाहिश पूरी करने वाले अब्बू हमेशा के लिए दूर हो चुके थे। धमाके से जहां परिवार सदमे में है, वहीं, चंद मिनटों में आंख के सामने से पिता के ओझल हो जाने से उनका पुत्र इमरान हैरान है।
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा में गोदाम में हुए विस्फोट के बाद नेपाल के बुटवल में मीट शॉप चलाने वाले महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रतनापार गांव निवासी गुड्डू लापता हो गए थे। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका में थे। क्योंकि आठ वर्षीय पुत्र इमरान की मांग पर वह कस्बे में ही रहने वाले मिठाई के पुत्र अजय के साथ हाजी कटरा में पटाखे लाने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के मुताबिक, नेपाल स्थित घर पर किसी की शादी थी। मुंबई से घर आ रहीं लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरवा निवासी अपनी मामी को अलीगढ़वा बाॅर्डर से बुटवल ले जाने के लिए चारपहिया गाड़ी से पहुंचे थे। गाड़ी नेपाल सीमा में ही खड़ी करके गुड्डू मामी को ढूंढने के लिए इस पार चले आए। तबतक वह नेपाल सीमा में प्रवेश कर चुकी थीं। दोबारा गए तो आठ वर्षीय पुत्र इमरान ने पटाखे लाने के लिए कहा। इसी बीच नेपाल में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि फला कटरा में पटाखे मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह अजय के साथ गुड्डू पटाखे लेने के लिए चले गए। जहां धमाके की आवाज उठी और उसके बाद गुड्डू नहीं लौटे। जहां धमाका हुआ वहीं पर गुड्डू के जाने की जानकारी मिलने के बाद से ही परिवार के लोग अनहोनी की चिंता में थे। देर रात लाश मिली तो उनकी पहचान गुड्डू के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed