फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Guardrail also installed on platform two, providing convenience to passengers

Siddharthnagar News: प्लेटफाॅर्म दो पर भी लगाया छाजन, यात्रियों को सुविधा

Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Guardrail also installed on platform two, providing convenience to passengers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना से हो रहे कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इससे यात्रियों की सुविधाएं बढ़ जाएंगी। प्लेट फॉर्म नंबर दो पर छाजन बढ़ने से अब यात्रियों को खुले में बैठ कर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लिफ्ट, कोच इंडिकेटर, कैंटीन, कुर्सियां सहित कई अन्य सुविधा बढ़ाई जा रही है। नई सुविधाओं के होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भी बेहतर सुविधा मिलेगी। दूसरे प्लेटफाॅर्म पर सुविधा नहीं होने से यात्रियों को तीनों मौसम में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे यात्रियों को कई बार तेज धूप, घना कोहरा व बरसात में भी ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन, सुविधा बढ़ने से यात्रियों को सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 14 जोड़ी ट्रेन का संचालन किया जाता है। जबकि प्रतिदिन लगभग दो हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में सुविधा बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही इसकी सुविधा यात्रियों को मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed