फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government ready for development

विकास के लिए प्रदेश सरकार तत्पर

Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Government ready for development
शोहरतगढ़ में श्रमिकों में साइकिल का वितरण करती विधायक लालमुन्नी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदवा में रविवार को जिला श्रम विभाग की ओर से साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 86 महिला, पुरुष पंजीकृत श्रमिकों में निशुल्क साइकिल दिया गया और वक्ताओं ने श्रम विभाग के अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लाल मुन्नी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए तत्पर है। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। सरकारी लाभ के लिए लोगों में जागरुकता की आवश्यकता है। इससे ही सरकार की मंशा पूर्ण होगी।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास को गति देने का काम किया है। हमारे जनपद में विश्वविद्यालय, निशुल्क एंबुलेंस सेवा, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना आदि जनकल्याणकारी योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधायक ने लाभार्थी रामबालक, अनीता, मो. नफीस, रामप्रसाद, विक्रम, तकरीबुन्निशां, सुखारी, सोनमती, आरती, बेचन, संतरी आदि सहित 86 श्रमिकों में साइकिल दिया गया। इसमें महदेवा में 62, कंदवा में 13, अहिरौली में 11 लोगों में साइकिल वितरण किया गया।

जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय कुमार गुप्ता पंजीकृत श्रमिकों को 17 सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। इसमें मुख्य रुप से श्रमिकों के आवागमन के लिए साइकिल, गंभीर बीमारी पर निशुल्क इलाज, पंजीकृत श्रमिकों के तीन साल के बाद परिवार के सदस्य की पुत्री के शादी के लिए 55 हजार रुपये का योगदान, दुर्घटना बीमा पांच लाख 38 हजार व सामान्य मृत्यु पर एक लाख 38 हजार, सोलर लाइट, टिफिन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


श्रम विभाग से 60 साल की आयु तक जुड़े रहने वाले श्रमिकों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन भुगतान का नियम है। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक गौरीदत्त तिवारी, सहायक लेखाकार मुकेश तिवारी, महदेवा प्रधान दुर्गावती देवी, कंदवा प्रधान कालीचरण यादव, बेलवा प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश सिंह, बाबूराम यादव,  विजय प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बृजमोहन, टिंटू सिंह, मदन मोहन सिंह, संतोष, रवि चौधरी, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed