फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government bus closed by showing loss

Siddharthnagar News: घाटा दिखाकर सरकारी बस किया बंद, अब जोखिम में डाल रहे जान

Sun, 11 Jun 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Government bus closed by showing loss
जान जोखिम में डालकर शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर आटो से यात्रा करते लोग।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सिंगारजोत-शाहपुर मार्ग पर चार वर्ष पूर्व रोडवेज बस सेवा बंद किए जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग की तरफ से इस मार्ग पर यात्री नहीं मिलने के कारण हो रहे घाटा के कारण रोडवेज बस सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील को जोड़ने वाले शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग से होकर प्रति दिन बड़ी तादाद में लोग यात्रा करते हैं। पांच साल पहले तक इस मार्ग पर रोडवेज की बसों का संचालन होता है, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी आसानी होती थी। विभाग ने घाटा दिखा कर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया जिसके बाद लोगों को कई गुना ज्यादा पैसा खर्च कर निजी वाहनों के सहारे यात्रा करनी पड़ रही है। ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों के साथ जिला मुख्यालय तक यात्रा काफी दूरुह हो गई है। लोगों को कई जगह वाहन बदलने पड़ते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई गुना अधिक पैसा व समय खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर परिवहन निगम की बस के संचालन का प्रयास किया जा रहा है। एक बस रोहांव खुर्द उर्फ उवांरे से इटवा होकर सिद्धार्थनगर के लिए चलायी जा रही है, जल्द ही सिंगारजोत से बस का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश प्रसाद, एआरएम सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed