{"_id":"63e697388a49ab027f01fce1","slug":"gopalganjs-team-beat-varanasi-by-six-wickets-siddharthnagar-news-c-7-1-49501-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: गोपालगंज की टीम ने वाराणसी को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: गोपालगंज की टीम ने वाराणसी को छह विकेट से हराया
Sat, 11 Feb 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम में क्रिकेट मैच का शुभारंभ करते नगर पंचायत ईओ नवीन क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम, छतहरी में आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जिला क्रिकेट एसोसिएशन गोपालगंज बिहार ने वाराणसी को छह विकेट से हरा दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले गोपालगंज बिहार के कप्तान सचिन कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गोपालगंज के कप्तान सचिन कुमार सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 25 ओवर के मैच में बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी की टीम ने 22.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 89 रन ही बना पाई। वाराणसी के बल्लेबाज ध्रुव ने 30 व विवेक सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज बिहार टीम बल्लेबाज आर्यन राज के 30 और फहीम अनवर के 15 रनों की बदौलत छह विकेट से जीत गई।
नगर पंचायत ईओ नवीन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उमेश प्रताप सिंह, रवि अग्रवाल, विनय प्रताप सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी, योगेश वर्मा, विपिन मणि त्रिपाठी, राहिल कमाल, सुनील त्रिपाठी, रवि सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अंबिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।