{"_id":"5e5fdbd78ebc3eeb5a7b8f2c","slug":"gold-smuggling-in-siddrathnagar-siddharthnagar-news-gkp3435833137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल पुलिस ने 4 करोड़ 27 लाख का सोना पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल पुलिस ने 4 करोड़ 27 लाख का सोना पकड़ा
विज्ञापन
नेपाल के मकवानपुर जिले में पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ---
नेपाल पुलिस ने 4 करोड़ 27 लाख का सोना पकड़ा
भारतीय मूल के कर्नाटक के रहनेवाले शख्स से 6 किलो सोना जब्त
हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी नेपाल की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के मकवानपुर जिले की पुलिस ने मंगलवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान भारतीय मूल के एक शख्स को 6 किलो 389 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स भारतीय मूल के कर्नाटक राज्य का निवासी बताया जा रहा है। हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम हेटौडा वार्ड नंबर 15 के मुख्यमार्ग पर काठमांडू से बीरगंज आ रही बसों की नेपाल पुलिस टीम चेंकिग करने में जुटी थी। इसी दौरान एक बस आती दिखाई दी। जवानों द्वारा उसे रोक कर तलाशी ली गई। वहीं, झोले में रखा मोटरपार्ट मिला। संदेह होने पर पार्ट को काटा गया जिसमें 6 घंटे लगे। पुलिस ने पार्ट के अंदर से 6 किलो 389 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 27 लाख 58 हजार 774 रुपये आंकी गई। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ में उसकी पहचान कर्नाटक राज्य के निवासी अब्दुल मजीद के रूप में हुई है। जिला एसपी सुशील सिंह राठौर ने बताया कि एक भारतीय तस्कर गिरफ्तार हुआ है जो भारी मात्रा में सोना मोटर पार्ट में छिपा कर काठमांडू से ला रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि काठमांडू के कलंकी में मुझे एक अपरिचित शख्स ने इस पार्ट को बीरगंज ले जाने के लिए कहा था। मुझे नहीं पता था कि इसमें सोना रखा हुआ है। शख्स भारत ले जाने की फिराक में था। पकड़े गए सोना के साथ उसे अनुसंधान कार्यालय पथलैया के सुपुर्द कर दिया गया है।