{"_id":"5d1e34d08ebc3e3c890ba65f","slug":"going-on-lord-jagnnath-siddharthnagar-news-gkp312677615","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवाल जगन्नाथ की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवाल जगन्नाथ की रथ यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाली गई रथयात्रा
भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा लोटन कस्बा
बैंडबाजे की धुन पर थिरके भक्त, सुरक्षा में सतर्क रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। लोटन बाजार स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से गुरुवार को भक्तिभाव से रथयात्रा निकाली गई। बैंडबाजे क ी धुन पर जहां श्रद्धालु थिरक रहे थे वहीं, भगवान जगन्नाथ स्वामी के जयघोष से पूरा लोटन कस्बा गूंज उठा। रथयात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा इंतजाम में पुलिस तैनात रही।
लोटन बाजार के दक्षिण स्थित घोघी नदी तट पर भगवान जगन्नाथ स्वामी का काफी पुराना मंदिर स्थापित है। अषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को उड़ीसा के जगन्नाथ धाम की तर्ज पर हर वर्ष लोटन में भी जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में गुरुवार को रथ यात्रा निकाली गई। रथ को मंदिर में स्थित चंदन की लकड़ी से बनी भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र व शुभद्रा की तीनों मूर्तियों को ट्रॉली पर रख कर रथयात्रा निकाली गई।
विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, प्रधान प्रतिनिधि अवध राम सहानी, बीरेन्द्र पांडेय ने हाथ लगा कर रथ को रवाना किया। रथयात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में सांसद प्रतिनिधि दीनबंधु सिंह, डॉ. हरिराम सिंह, अंकित सिंह, भानु प्रताप मिश्र, शिवम, विश्वास, दिनेश यादव, अमित सिंह, राकेश सिंह, प्रेमचंद मोदनवाल, दुर्यविजय सिंह, नंदलाल मोदनवाल, अनिल जायसवाल, बीरेन्द्र पांडेय, विकास सिंह, राजकुमार, सुखदेव पांडेय कोतवाली होते हुए पेट्रोलपंप तक व फिर कस्बे से होते हुए मंदिर पर मंत्रोच्चार के बाद वापस मूर्तियों को उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया।
विज्ञापन
मंदिर के महंत राम शरण दास के मुताबिक भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। सुरक्षा में एसओ कपिलवस्तु रामदरस आर्य, उसका अंजनी कुमार राय, जोगिया गोपाल स्वरूप वाजपेयी, मोहाना मनोज सिंह, लोटन कोतवाली प्रभारी अवध नारायन यादव सहित भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।