{"_id":"58ebbbbd4f1c1b9c36cf58a0","slug":"goddess-of-religion-giving-good-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी शिक्षा देना माता-पिता का धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी शिक्षा देना माता-पिता का धर्म
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
annual function
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। चिल्हिया स्थित विस्डम-वे इंटर कॉलेज का 12वां वार्षिकोत्सव रविवार की रात धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। राष्ट्र और समाजसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि परमानंद शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बगैर मनुष्य पशु के समान है। इसलिए लड़का और लड़की को अच्छी शिक्षा दिलाने की नैतिक जिम्मेदारी हर माता-पिता की है। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के बाद देश भक्ति गीत जिस देश में गंगा बहती है उस देश के हम वासी है... से वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में छात्रों ने एकांकी, नाटक, डांस और समाज में फैले नशा के चंगुल से लोगों को छुड़ाने के लिए नाटक के माध्यम से जागरुक किया।
छात्र प्रशांत सिंह, मुस्कान चौधरी, अमृता पटवा, अंजली, प्रीति यादव, राममोहन आदि ने पाखंड और अंधविश्वास के प्रति नाटक का मंचन किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रबंधक संजय सिंह ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता व संचालन प्रधानाचार्य रूपनरायन सिंह व रवि प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मंजू सिंह, दिनेश मणि त्रिपाठी, रितेश सिंह, रामकिशोर सिंह, राजन सिंह, बबलू सिंह, महबूब अली, पशुपति, अमन सिंह, मनीष श्रीनेत, चंद्रकांत यादव, चंद्रशेखर सिंह, आशीष शुक्ला, बबिता शुक्ला, माधुरी यादव, अर्चना सिंह और अनुराधा आदि मौजूद रहे।