{"_id":"6b09c7501890c6c7f70bd61e","slug":"siddharthnagar-news-awareness-rally-held-against-child-marriage-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168881-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाल विवाह के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाल विवाह के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
Fri, 27 Nov 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत जगरगठिया में बाल विवाह निषेध दिवस पर मानव सेवा संस्थान गोरखपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने रैली निकालकर बाल विवाह की कुप्रथा समाप्त करने और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी होने से बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने लोगों से इस सामाजिक कुरीति को रोकने और बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।