{"_id":"62d855af0cc7187251653a55","slug":"give-gyapan-to-dso-siddharthnagar-news-gkp4443849197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार कल्याण समिति ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार कल्याण समिति ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जिलापूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कोटेदार संघ के लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार कल्याण समिति ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन
- रेनू मिश्रा के खिलाफ जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फेयर प्राइज शॉप डीलर्स कोटेदार कल्याण समिति ने बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) बृजेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर्स-ऑफीसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष रेनू मिश्रा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजधर पांडेय ने कहा कि रेनू मिश्रा के एक वायरल ऑडियो में विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाने के साथ घटतौली और कालाबाजारी की भी बात की गई है, जबकि कोटे पूरी पारदर्शिता के साथ बॉयोमीट्रिक विधि से राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके पूरी व्यवस्था पर रेनू मिश्रा ने सवाल उठाया है, जो गलत है।
इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान मुक्तिनाथ चौबे, प्रमेंद्र कुमार साहनी, बनारसी लाल, राजेंद्र लाल, सुरेश अग्रहरि, महेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।