फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   girls practicing cricket

बालकों के साथ प्रेक्टिस कर क्रिकेटर बनने की राह पर बालिकाएं

Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
girls practicing cricket
जिला स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बालकों के साथ प्रेक्टिस कर क्रिकेटर बनने की राह पर बालिकाएं
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बालकों के साथ प्रेक्टिस कर जिले की बालिकाएं क्रिकेटर बनने की राह पर हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में नौ बालिकाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों की संख्या पूरी नहीं होने से टीम नहीं बनाई जा सकी। मंडल के तीनों जिलों के शारीरिक शिक्षकों ने तय किया कि तीनों जिलों की खिलाड़ियों को मिलाकर एक टीम बना दी जाएगी ताकि बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।
क्रिकेट प्रतियोगिता की 19 वर्ष आयु वर्ग बालिका में संगीता, मनीषा, सुमन, सुजीता, सायमा खातून, रेशमा, शहजादी, और रंजनी ने ट्रायल दिया। ये खिलाड़ी स्टेडियम, शोहरतगढ़ एवं कोड़रा ग्रांट में प्रैक्टिस करती हैं। जिले में ही 24 सितंबर को आयोजित हो रहे मंडलीय ट्रायल में बस्ती और संतकबीरनगर से बालिकाएं क्रिकेट में हुनर दिखाने आएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों की टीम बना दी जाएगी, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। शारीरिक शिक्षकों के सराहनीय प्रयास से अधूरी टीम के बावजूद बालिकाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। शारीरिक शिक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले की बालिकाएं क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। सराहनीय है कि वे बालकों के साथ प्रैक्टिस करके तरक्की की डगर पर हैं।
विज्ञापन

14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ की टीम ने प्रतिभाग किया। इकलौती टीम होने के कारण इस टीम को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में स्पर्श वर्मा, सुनील चौरसिया, दौलत बाबू गुप्ता, लव सिंह, राजकुमार यादव, मीनू ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर सैफुल्लाह, सच्चिदानंद शुक्ला, रामकरण उपस्थित थे। जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के प्रधानाचार्य नबीउल्लाह खान ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार जिम्नास्टिक के खिलाड़ी
जिमनास्टिक प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु वर्ग में अभिषेक ने प्रथम और इस्माइल अंसारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 19 वर्ष आयु वर्ग बालक में शिवा इकलौते खिलाड़ी हैं। तीनों खिलाड़ी शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के हैं, जिनका चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

अंडर-17 प्रतियोगिता आज
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को अंडर-17 माध्यमिक विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed