फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   girl student commits suicide after failing up high school in siddharthnagar

सह न सकी फेल होने का दर्द: हाईस्कूल में अनुत्तीर्ण होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 19 Jun 2022 06:22 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 06:22 AM IST
सार

सोनफेरवा गांव में लकी की पुत्री ममता (17) ने यूपी बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। शनिवार को दोपहर बाद परिणाम जारी हुआ तो उसकी बुआ व अन्य सहेलियां उत्तीर्ण हो गईं, जबकि वह उत्तीर्ण नहीं हुई। उसके बाद वह दुःखी होकर अपने घर के अंदर चली गई। परिवार के लोगों को लगा कि वह सो रही है, लेकिन कुछ देर बाद उसे फंदे से लटकते हुए देखकर सभी के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
girl student commits suicide after failing up high school in siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सोनफेरवा गांव में शनिवार की रात हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अवसाद में आकर वह अपने कमरे में चली गई। रात करीब 8 बजे उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


सोनफेरवा गांव में लकी की पुत्री ममता (17) ने यूपी बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। शनिवार को दोपहर बाद परिणाम जारी हुआ तो उसकी बुआ व अन्य सहेलियां उत्तीर्ण हो गईं, जबकि वह उत्तीर्ण नहीं हुई। उसके बाद वह दुःखी होकर अपने घर के अंदर चली गई। परिवार के लोगों को लगा कि वह सो रही है, लेकिन कुछ देर बाद उसे फंदे से लटकते हुए देखकर सभी के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने पुलिस की सूचना दी। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बुआ और भतीजी ने परीक्षा दी थी, जिसमें बुआ उत्तीर्ण हो गई और भतीजी अनुत्तीर्ण हो गई। भतीजी ममता ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed