फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   GBCA-Red won the match due to Deepak's all-rounder innings

Siddharthnagar News: दीपक की ऑलराउंडर पारी से जीबीसीए-रेड ने जीता मुकाबला

Sun, 27 Jul 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
GBCA-Red won the match due to Deepak's all-rounder innings
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जीबीसीए-रेड व ब्लू के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें रेड ने ब्लू को नौ रनों से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपक पासवान ने 22 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी कर दो विकेट चटकाए।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए-रेड ने निर्धारित 30 ओवर में से 25.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। इसमें शिवम शुक्ला 28 रन, दीपक पासवान व ऋषभ ने 22-22 रन और राजकमल ने आठ रनों की पारी खेली। जीबीसीए-ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नादसागर ने पांच विकेट, नीलेश दो विकेट और अरनव त्रिपाठी ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए-ब्लू की टीम निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 141 रनों पर सिमट गई। इससे रेड ने नौ रनों से मुकाबला जीत लिया।
ब्लू टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने 26 रन, अनिमय ने 20 रन व सुमित कुमार ने 18 रनों की पारी खेली। रेड के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आर्य प्रताप शुक्ला तीन विकेट, दीपक पासवान का दो विकेट और ऋषभ ने एक विकेट लिए। इस दौरान विपिन मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed