फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gangster on truck thieves

Siddharthnagar News: पूर्वी यूपी के सबड़े बड़े ट्रक चोर गैंग पर कसा शिकंजा

Sun, 22 Oct 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
gangster on truck thieves
ट्रक चोरी करके महराजगंज में कबाड़ बनाकर नेपाल में बेचता था गैंग
विज्ञापन


ट्रक चोरी करके पार्ट में तब्दील कर देता था गैंग, फिर बोरे में भरकर नेपाल पहुंचा देते हैं थे पार्ट

पकड़े गए गैंग के पास से नौ चोरी के ट्रक के मिले थे पार्ट

महराजगंज से संचालित होता था ट्रक चोरी करने वाला गैंग

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। महराजगंज में बैठकर पूर्वी यूपी में ट्रक चोरी करके पुलिस को चुनौती देने वाले भंगार गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गिरोह बंद अपराध के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने गैंग की कमर तोड़ने का कार्य शुरू किया है। अब अपराध से अर्जित की गई संपत्ति की जांच करने के साथ ही जब्ती करने की कार्रवाई होगी। ट्रक चोरी करके भंगार में काटने के मामले में छह आरोपी जेल में हैं। एक साथी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगी है।

मार्च से मई माह के बीच इटवा, जोगिया और मोहाना थाना क्षेत्र के घर के सामने खड़े तीन ट्रक चोरी हुए थे। सवा करोड़ रुपये से अधिक के ट्रक चोरी के बाद कारोबारियों ने दौड़भाग शुरू की तो पुलिस अलर्ट हुई। इसके बाद ढूंढते हुए एसओजी की टीम अमेठी तक पहुंची। यहां से महराजगंज जनपद से कनेक्शन मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर 14 जून को एसओजी और मोहाना पुलिस की टीम ने एक चोरी के ट्रक तीन ट्रक के इंजन और पार्ट के साथ छह लोगों को दबोच लिया था। इसमें इकबाल, मुकीम निवासी कोटवा धुरी थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी, विनोद गुप्ता निवासी सराय बगहा थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर, मो. कयूम निवासी पालनपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी, मो. सफीक निवासी कुबेरस्थान थाना सोनौली जनपद महराजगंज को पकड़ा था। इनके कब्जे से दो लाख रुपये बरामद हुए थे। सभी आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके आगे अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को खंगालेगी। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भंगार में अलग करते थे पार्ट, फिर चला जाता था नेपाल

एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मो. सफीक निवासी कुबेरस्थान थाना सोनौली जनपद महराजगंज भंगार की दुकान करता था। चोरी के ट्रक वहीं पर कटकर पार्ट में तब्दील किए जाते थे। अन्य लोहे के सामान को अलग बेच देते थे जबकि पार्ट को नेपाल में पहुंचा देते थे। यहां उन्हें अधिक दाम मिलता था। देखा जाए तो ट्रक चोरी का पूर्वी यूपी का सबसे बड़ा गैंग है। इसकी कमर तोड़ने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।



10 दिन में हाईवे के 200 सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए अमेठी तक पहुंची थी टीम

स्पेशल सेल टीम के प्रभारी के मुताबिक इटवा में चोरी हुए ट्रक का कनेक्शन खंगालने के लिए 10 दिन में हाईवे के 200 सीसीटीवी कैमरों को दो टीम खंगालते हुए अमेठी पहुंची। यहां पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के बारे में छानबीन की गई तो गैंग के लोगों के नाम सामने आए। लेकिन उन्हें वहां पर नहीं पकड़ा जा सका। मुखबिर लगे थे। महराजगंज से नेपाल से ट्रक और पार्ट बेचने के लिए जाते समय मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी के पास 14 जून को पकड़े गए थे। पूछताछ में गिरोह के और सदस्यों ने सिद्धार्थनगर से चार, बस्ती से दो प्रतापगढ़ से एक और प्रयागराज से एक ट्रक चोरी करने की बात स्वीकार किया था। यह गिरोह ट्रक के एक-एक पार्ट को अलग-अलग करने में माहिर है। कुछ घंटों में उसे अलग कर देता है।


बोले अधिकारी

ट्रक चोरी करने वाले गैंग के सदस्यों पर गिरोहबंद अपराध करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आगे इनकी संपत्ति की जांच की जाएगी। अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी।

-अखिलेश कुमार वर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed