फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Gangster charges will be imposed on criminals in Saraf murder case

Siddharthnagar News: सर्राफ हत्याकांड में अपराधियों पर लगेगा गैंगस्टर

Wed, 16 Apr 2025 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Gangster charges will be imposed on criminals in Saraf murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले दो सराफा की हत्या करके सनसनी फैला देने के मामले में पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने की कार्रवाई करेगी। साजिश रचकर हुई लूट और हत्या के मामले में सभी 11 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी है। साथ ही मामले की विवेचना पूरी करके जल्द न्यायालय में पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी, जिससे जल्द से कार्रवाई आगे बढ़े।
वहीं, दोनों मामलों में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाशों की ओर से भी फायरिंग की गई। असलहा कहां से लेकर आए, पुलिस इसका भी कनेक्शन ढूंढ रही है। क्योंकि, गोल्हौरा थाना क्षेत्र में सराफा प्रभंजन हत्याकांड में बदमाशों ने पिस्टल का प्रयोग किया है। चर्चा है कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने असलहा मुहैया कराया था, जो इसका काम करता है। पुलिस इस बिंदू पर भी काम कर रही है। हाे सकता है कि असलहा तस्करी का मामला उजागर हो जाए। ऐसा सूत्रों से बता रहे हैं।
विज्ञापन

गाेल्हौरा कांड में बदमाशों ने किया पिस्टल का प्रयोग : सराफा प्रभंजन निवासी रमटिकरा की हत्या में पिस्टल का प्रयोग होना पाया गया। इस लूट और हत्या में सतीश गौड़ निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा, रोहन चौहान निवासी अजगरा, कृष्णा उर्फ किशन निवासी जिम्हरिया थाना शोहरतगढ़, राजू शर्मा, कन्हैया श्रीवास्तव निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा शामिल थे। इसमें सतीश की हरकत अलग थी। वही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड था। उसी ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। लोगों के मुताबिक वह लग्जरी जीवन जी रहा था। बड़े लोगों में उठना बैठना और खर्च करना उसकी आदत थी। वारदात होने और नाम सामने आने के बाद लोगों ने चर्चा शुरू कर दी। इनके द्वारा और वारदात को अंजाम दिया गया होगा। ऐसे में पुलिस इनके इतिहास और भूगोल खंगाल रही है। जिले से बाहर भी इनके मूवमेंट की जानकारी ली जा रही है, जिससे गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करके इनकी कमर तोड़ी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मोहाना थाना क्षेत्र के निवासी सराफा सुनील वर्मा को घर बुलाकर दंपती, उसका बेटा और तीन अन्य लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद सदर थाना क्षेत्र के लाकर में पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। इस वारदात में शामिल आरोपियों को नेपाल भागते समय पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा। बेरहमी से इस हत्याकांड मेंं भी गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed