फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gaban of six lakh

विद्यालय के कार्य में छह लाख के गबन की पुष्टि

Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
gaban of six lakh
विद्यालय के कार्य में छह लाख के गबन की पुष्टि
विज्ञापन

- खंड विकास अधिकारी बर्डपुर ने डीएम एवं सीडीओ को भेजी रिपोर्ट
- ग्राम पंचायत सचिव पर अनियमितता बरतने एवं अभिलेख छिपाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर ब्लॉक के बर्डपुर नंबर 13 ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया में किए गए निर्माण कार्य में छह लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। खंड विकास अधिकारी बर्डपुर नीरज जायसवाल ने जांच कर रिपोर्ट डीएम एवं सीडीओ को भेजी है। रिपोर्ट में ग्राम पंचायत अधिकारी सुजीत जायसवाल पर अन्य परियोजना के संबंध में अभिलेख उपलब्ध न कराने का भी आरोप लगा है।
बर्डपुर नंबर 13 ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय मधुबेनिया में रंगाई-पुताई एवं खिड़कियों पर जाली लगाने के कार्य में 2,91,480 रुपये का भुगतान किया गया है। जांच में इस कार्य पर मात्र 20 हजार रुपये ही व्यय करने और इस कार्य में 2.70 लाख रुपये गबन की पुष्टि हुई है। यहां टाइल्स लगाने के कार्य पर 2,46,669 रुपये व्यय दर्शाया गया है, जबकि जांच में मात्र 50 हजार रुपये की व्यय पाया गया। इस कार्य में 1.90 लाख रुपये की अनियमितता किए जाने की पुष्टि हुई है। विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य में 2,47,185 रुपये व्यय हुआ है, इसमें भी एक लाख रुपये तक गबन किए जाने की पुष्टि हुई है। विद्यालय में लगाए गए झूले में भी 40 हजार रुपये की अनियमितता की पुष्टि हुई है। खंड विकास अधिकारी ने भेजे रिपोर्ट में कहा है कि अवर अभियंता के आंकलन में कराए गए कार्य के सापेक्ष बहुत अधिक धनराशि की भुगतान की गई है। जांच में छह लाख के गबन की पुष्टि हुई है। ग्राम पंचायत सचिव सुजीत जायसवाल से अन्य परियोजनाओं के अभिलेख मांगे गए तो उन्होंने आनाकानी करते हुए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया, जिससे साबित होता है कि अन्य कार्यों में भी अनियमितता की गई है। खंड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने कहा कि रिपोर्ट भेजी गई है, प्राप्त निर्देश के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी दर 24 रुपये, खरीद में 35 में
इंटरलॉकिंग ईंट की सरकारी दर (पीडब्ूल्यूडी विभाग की तरफ से निर्धारित ) 24 रुपये प्रति ईंट है, जबकि विद्यालय में लगाए इंटरलॉकिंग के प्रति ईंट की खरीद 35 रुपये में करते हुए भुगतान किया गया है। इसी तरह झूले को 91 हजार रुपये में खरीद कर 40 हजार का गबन किया गया। साथ ही 50 हजार का टाइल्स लगाकर 2,46,669 रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed