{"_id":"60f1b9ce8ebc3ec308143f0b","slug":"from-sugar-strip-to-bp-machine-became-expensive-siddharthnagar-news-gkp4020985125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर स्ट्रिप से लेकर बीपी मशीन तक हो गई मंहगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर स्ट्रिप से लेकर बीपी मशीन तक हो गई मंहगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर स्ट्रिप से लेकर बीपी मशीन तक हुई मंहगी
20 से 200 फीसदी तक हुआ इजाफा, थर्मामीटर, स्टिक, नेबुलाइजर के भी बढ़े दाम
चीन से सीधे माल नहीं आ पाने से मूल्यों में हुई वृद्धि, नेपाल में उतरकर आ रहा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम मशीनों और वस्तुओं के दामों में इजाफा हो गया है। सबसे ज्यादा समस्या शुगर स्ट्रिप और बीपी मशीन के दामों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा डिजिटल थर्मामीटर, स्टिक, नेबुलाइजर, वॉकर, ग्लब्स के पैकेट के दामों में 20 से 200 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। जांच मशीनों, उनसे जुड़ी वस्तुओं और सर्जिकल का ज्यादातर सामान चीन से आयात होेता है। कोरोना वायरस के कारण भारत ने चीन के लिए विमान सेवा बंद कर रखी है। इस वजह से न तो वहां से दवाओं का कच्चा माल आ पा रहा है और न ही जांच की मशीन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं। इस कारण लगातार कच्चे माल के दाम बढ़ रहे हैं। थोक दवा विक्रेताओं श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भारत में कम उपलब्धता और चीन से नेपाल होकर माल आने की वजह से बीपी मशीन, शुगर स्ट्रिप की कीमतों में भी 20 फीसदी से भी ज्यादा का इजाफा हो गया है। चूंकि जिले में करीब 50 हजार से ज्यादा शुगर के मरीज हैं। ऐसे में मशीनों की बढ़ी कीमतों का असर इन पर सीधा पड़ेगा। इसके अलावा वॉकर, स्टिक छड़ी, पल्स ऑक्सीमीटर समेत तमाम मशीनों के भी दाम बढ़ गए हैं। इस बारे में दवा विक्रेता समिति के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र वीर सिंह भाटिया ने कहा कि शुगर स्ट्रिप, बीपी मशीनों की कीमतों में 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
ये हुआ इजाफा
वस्तु पहले अब
शुगर स्ट्रिप 350 410
एडल्ट डाइपर पैकेट 270 310
डिजिटल थर्मामीटर 125 175
ग्लब्स का पैकेट 350 700
स्टिक 500 1000
पल्स ऑक्सीमीटर 900 1300
वॉकर 1100 1550
नेबुलाइजर 1200 1650
बीपी मशीन 1700 2100