{"_id":"68852d09f9969802470c7c54","slug":"free-government-land-from-encroachment-and-install-stones-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-141800-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करा लगवाएं पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करा लगवाएं पत्थर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में राजस्व वाद एवं वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि निर्विवाद वरासत की कोई प्रकरण लंबित न रहे। समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराएं, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के स्तर पर लंबित होने पर उनको नोटिस निर्गत करें।
तीन वर्ष से ऊपर के प्रकरणों को शतप्रतिशत निस्तारित कराएं। किसी भी धारा का पांच साल एवं तीन साल के ऊपर का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उस पर पत्थर लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए समस्त उपजिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार प्रत्येक दिन कोर्ट में बैठकर तीन वर्ष से अधिक के सभी वादों का निस्तारण कराएं। प्रतिदिन केस की सुनवाई करें।
स