फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   free cattle

छुट्टा पशु पालें, सरकार देगी 900 रुपये

Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
free cattle
छुट्टा पशु पालें, सरकार देगी 900 रुपये
विज्ञापन

किसानों के खाते में स्थानांतरित होगी धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। छुट्टा पशुओं को सहारा बनाकर उनका पालन पोषण करने वाले किसानों को सरकार सहायता राशि देगी। किसानों को प्रति पशु प्रतिदिन तीस रुपये दिए जाऐंगे। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए किसानों को विभाग की ओर दिए गए आवेदन फार्म को भरने के बाद ही पशुओं को पाल सकेंगे। डीएम की अगुवाई गठित टीम पशु पालकों और पशुओं की समय-समय पर मॉनिटरिंग करेगी।
सूबे की योगी सरकार ने न्याय पंचायत स्तर पर अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया गया और छुट्टा पशुओं को बंद कराया गया, लेकिन सरकार का यह प्रयोग भी बहुत सफल नहीं हो पा रहा है। अधिकांश गोशाला में अव्यस्थाएं मिल रही हैं। ऐसे में स्थाई समाधान हो और पशुओं की देखभाल सही हो, लिहाजा सरकार पशु पालकों को प्रति प्रोत्साहित करते हुए 30 रुपये प्रतिदिन खर्च देने की योजना तैयार की है। योजना में पशु पालन करने वाले किसानों को प्रतिमाह की दर से रुपये दिया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि शासन से पत्र आया है। इस संबंध में सभी जिम्मेदारों को निर्देशित कर दिया गया है। एक किसान को चार पशु दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

पशु लेने के लिए करना होगा आवेदन
किसानों को गोशाला में रखी गई निराश्रित पशुओं के पालन करने के लिए उन्हें शासन की ओर से जारी किए गए आवेदन फार्म को भरना होगा। इसके बाद ही उन्हें पशु पालन करने के लिए मिलेगा। आवेदन करने के लिए किसान को आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी देना होगी। बिना इतने प्रमाण के किसान पशु नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा किसान पशुओं को बेच नहीं सकेंगे। केवल उनका दूध का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed