फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fourty passenger injured in road accident

दो बसो की टक्कर में 40 घायल

Thu, 04 Jul 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
fourty passenger injured in road accident
नेपाल डेस्क के ध्यानार्थ----
विज्ञापन

नेपाल में दो बसें भिड़ीं, 40 यात्री घायल
सीमा से सटे चंदरौटा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
नेपाल के बुटवल अस्पताल में चल रहा है 20 घायलों का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिला चंदरौटा थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो बसों की टक्कर में चालीस यात्री घायल हो गए। बीस घायल यात्रियों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई जबकि अन्य बीस घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बुटवल अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिला चंदरौटा थाना क्षेत्र के राजमार्ग शिवराज नगर पालिका वार्ड नंबर एक चोर खोल के पास बुधवार देर रात दो बसों में टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों बसों में 54 यात्री सवार थे। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल से 20 सामान्य घायलों को चंदरौटा अस्पताल से इलाज के बाद छोड़ दिया गया। अन्य को बुटवल स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में गोरखा जिले के काजीराम श्रेष्ठ (22), दांग जिले के तुलसीपुर निवासी दुर्गा चौधरी (32), रुमकवानपुर निवासी संतलाल( 22), गोरख निवासर लालहरि (54), कंचनपुर निवासी किशन कार्की (43), दांग तुलसीपुर निवासी रेशमी राज (21), दांग घोराही निवासी शांति चौधरी (17), हरि चौधरी (37), अज्ञात महिला, नवलपरासी जिले संतोष महतो (17), दांग तुलसीपुर निवासी प्रकाश चौधरी (26), कैलाली टीकापुर निवासी मीनू चौधरी, दांग तुलसीपुर निवासी के हीरा चौधरी (37), जिला सप्तरी निवासी सीताराम चौधरी (30), झापा जिला निवासी मोहन (30), सापकोटा कंचनपुर निवासी देव बहादुर (50), कैलाली निवासी महेश सुजाल (18), नवलपुर निवासी हीरागिरी (21), भारतीय मूल के समीर खान (23) जिसका पैर टूट गया है। भारतीय मूल के यूपी के महराजगंज जिला निवासी अब्दुल कलाम (22)का पैर टूट गया है। सभी का बुटवल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता कपिलवस्तु डीएसपी देवेंद्र पांडेय बताया कि दोनों बसें पुलिस कब्जे में हैं जबकि दोनों चालक चंदरौटा पुलिस के हिरासत में हैं। घायलों में दो भारतीय मूल के युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed