फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four in 10th and eight in Inter in top ten list

Siddharthnagar News: 10वीं में चार तो इंटर में आठ टॉप टेन की सूची में

Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four in 10th and eight in Inter in top ten list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी/ सकारपार। बांसी स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर काॅलेज की छात्र- छात्राओं का यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में दबदबा इस बार भी बरकरार रहा। इस विद्यालय के चार छात्र हाईस्कूल एवं आठ छात्राओं ने इंटरमीडिएट में जनपद के टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया है।
यही नहीं इस विद्यालय की हाईस्कूल की छात्रा आस्था पटेल तथा इंटर की छात्रा अनुष्का पटेल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आस्था पटेल 95.67 तो अनुष्का ने 94.84 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसके अलावा हाईस्कूल के आलोक चौरसिया व आभा श्रीवास्तव 94.17 अंक हासिल कर छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

जबकि, अंशिका शुक्ला 93.67 प्रतिशत अंक हासिल आठवें स्थान पर हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट विद्यालय की अंशिका सक्सेना 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान पर हैं। सान्वी सिंह 91 प्रतिशत लाकर चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें स्थान पर विद्यालय की दिव्यांशी हैं, इन्हें 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। शुभ्रा मिश्रा ने 89.20 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा स्थान हासिल किया है। सातवें स्थान की अंशिका पांडेय व लकी त्रिपाठी को 89 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। एकता त्रिपाठी ने 88.80 प्रतिशत अंक हासिल कर आठवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed