{"_id":"620a87c23f5e4b546e1c35a1","slug":"found-mobile-phone-and-silver-siddharthnagar-news-gkp4269257180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मोबाइल व चांदी के सामान बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मोबाइल व चांदी के सामान बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मोबाइल व चांदी के सामान बरामद, एक गिरफ्तार
ढेबरुआ पुलिस एवं एसओजी टीम ने आरोपित को पकड़ा
कई अपराधों में संलिप्त था, टीम को मिला 20 हजार पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सोमवार सुबह नेपाल जाने वाले मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे से एक व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी की मोबाइल फोन एवं चांदी के सामान बरामद हुए हैं।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना के खुलासे में लगी एसओजी टीम, ढेबरुआ व शोहरतगढ़ पुलिस टीम को सोमवार सफलता हाथ लगी। एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, एसआई अमित कुमार, रमाकांत यादव व रामगति के नेतृत्व में पुलिस टीम की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वे सिसवा से नेपाल जाने वाली सड़क पर रेलवे पुल के नीचे वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम पता सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ मोहल्ला निवासी रमजान उर्फ बन्नर बताया और ढेबरुआ थाना क्षेत्र में हुई चोरियों में खुद को शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार उस पर विभिन्न थाने में चोरी के 19 मामले दर्ज हैं। उसके पास से चोरी के 63 मोबाइल फोन, 33 मोबाइल बैट्री, चार चांदी के प्लेट, पांच चांटी की कसैली, एक चांदी का पान का पत्ता, एक सीसीटीवी का डीवीआर, एक वाईफाई का डीटीएच और 16 सौ रुपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एचसीपी राजीव शुक्ल, रमेश यादव, कांस्टेबल पवन तिवारी, अवनीश सिंह आदि शामिल थे। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया है।
दिन में रेकी, रात में चोरी
पूछताछ में चोरी के आरोपित रमजान ने बताया कि वह और उसके साथी दिन में कस्बे में घूमकर दुकानों की रेकी करते हैं, जिसके बाद रात में चोरी करते हैं। उन्होंने बताया कि शटर को सरिया से बाहर की तरफ उठाकर ईंट लगाकर दुकान में घुसकर चोरी करते हैं। चोरी का माल नेपाल में बेंचकर हिस्सा बांट लेते हैं। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के दो साथियों की तलाश की जा रही है।