फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Foreign flag waved in Muharram procession

Siddharthnagar News: मुहर्रम के जुलूस में लहराया विदेशी झंडा

Fri, 19 Jul 2024 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Foreign flag waved in Muharram procession

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी



ढेबरुआ। मुहर्रम के जुलूस के दौरान बुधवार रात में जिले में एक और जगह विदेशी झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल डीजे गाड़ी पर एक युवक फलस्तीन का झंडा फहरा रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे उठा लिया। इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बुधवार को ही नौगढ़ के कृष्णानगर वार्ड में भी एक किशोर को फलस्तीन का झंडा लहराने पर पुलिस ने उठाया था।


मुहर्रम की दसवीं पर बुधवार को बढ़नी कस्बे में जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकली थी। जुलूस के बढ़नी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचते ही डीजे की गाड़ी पर एक युवक विदेशी झंडा लहराने लगा। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक झंडा फहरा रहा है। उसके कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और झंडे व युवक को पुलिस गाड़ी से उतार कर थाने ले गई, लेकिन, तबतक किसी को इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन




इस मामले का जानकारी लोगों को वीडियो वायरल होने के बाद ही हुई। कई लोगों ने विदेशी झंडा फहराने के मामले में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि झंडा फलस्तीन का है। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि झंडा लहराने वाले मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article