{"_id":"6508b94bc9a140bd0e0cbf35","slug":"football-players-will-soon-show-their-skills-in-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4870-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जल्द ही विद्यालयों में हुनर दिखाएंगे फुटबॉल के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जल्द ही विद्यालयों में हुनर दिखाएंगे फुटबॉल के खिलाड़ी
Tue, 19 Sep 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में स्पोर्ट्स टैलेंट को निखारने और भविष्य में प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ी की तलाश के लिए एक प्रोजेक्ट के माध्यम से जिले के दस माध्यमिक विद्यालयों में फुटबॉल के ग्राउंड बनाए जाएंगे।
जिले के दस माध्यमिक विद्यालयों में फुटबॉल के लिए ग्राउंड की तलाश की जा रही है। जिससे यहां के बच्चों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा सके। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठेला ग्रांट, रत्न सेन इंटर कॉलेज बांसी, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बांसी, विकास इंटर कॉलेज खेसरहा, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया, श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचाई में फुटबॉल ग्राउंड बनाने के लिए सूची जारी की गई है।
रत्न सेन इंटर कॉलेज बांसी में जमीन को चिह्नित कर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन विद्यालयों में छात्र फुटबॉल खेलते हुए नजर आएंगे। फुटबाॅल के खिलाड़ियाें को विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षा के शिक्षक ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। अन्य प्राइवेट विद्यालयों में प्रशासन के निर्णय पर विद्यालयों में जगह चयन कर ग्राउंड बनाया जाएगा। जबकि राजकीय के विद्यालयों में भी जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
वर्जन
जिले के दस माध्यमिक विद्यालयों में फुटबॉल मैच खेलने के लिए ग्राउंड बनाया जाएगा। जिससे पढ़ने के साथ-साथ छात्र खेल के प्रति भी अपनी भविष्य बना सकते है।
-उपेंद्र कुमार, डीआईओएस