फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Floods increased the risk of infectious diseases, doctors warned

Siddharthnagar News: बाढ़ ने बढ़ाया संक्रामक रोगों का खतरा, डाॅक्टरों ने किया सर्तक

Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Floods increased the risk of infectious diseases, doctors warned
भनवापुर क्षेत्र के पीएचसी तरहर में मरीज देखते डॉ.आशीष सत्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें गैस्ट्राइटिस, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के 98 मरीजों का इलाज कर दवाओं का वितरण किया गया। सीने में दर्द से संबंधित मरीज को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 38 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 29 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने 31 मरीजों को इलाज कर दवा दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान में बाढ़ के कारण संक्रामक रोग व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ाने की संभावना ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए शुद्ध पेयजल जैसे उबला पानी, क्लोरीन युक्त पानी, फिल्टर का पानी आदि इस्तेमाल करें तथा शौच के बाद व कुछ खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धुलें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डायरिया प्रबंधन में ओआरएस एवं जिंक का उपयोग करें तथा एक वर्ष तक के बच्चों में रोटा वायरस वैक्सीन की तीन खुराक जरूर दिलवाएं। यह वैक्सीन बच्चों को डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए बहुत कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed