{"_id":"69b3151be67ddab96d005dc8","slug":"five-and-a-half-thousand-people-applied-for-surya-ghar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-154866-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साढ़े पांच हजार लोगों ने सूर्य घर के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साढ़े पांच हजार लोगों ने सूर्य घर के लिए किया आवेदन
Fri, 13 Mar 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 5,632 लोगों ने आवेदन किया है। सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को लोकसभा में मुफ्त बिजली योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में इस योजना की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर केंद्र सरकार की ओर से दिए गए जवाब के अनुसार, फरवरी 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 11,72,448 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5,632 आवेदन डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से प्राप्त हुए हैं।
यह योजना एक मांग आधारित योजना है, जिसके तहत ग्रिड से जुड़े बिजली उपभोक्ता अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली (रूफ टॉप सोलर) स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सांसद जगदंबिका ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देती है, बल्कि आम उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम करने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं, इसके लिए निरंतर जागरूकता और प्रोत्साहन आवश्यक है।