{"_id":"69ffa2b06e93717d290f1b01","slug":"first-anniversary-of-operation-sindoor-celebrated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157879-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई
Sun, 10 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर रतनसेन इंटर और डिग्री कॉलेज में शनिवार को 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल के दुबे के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्साह व देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता रैली रतन सेन इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर नरकटहां, देवियापुर चौराहा होते हुए रतनसेन डिग्री कॉलेज तक पहुंची। रैली के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कैडेटों ने देशभक्ति नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया। रैली के उपरांत रतन सेन डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में कैप्टन डाॅ. राजेश कुमार यादव ने “ऑपरेशन सिंदूर” के महत्व एवं उसकी सफलता पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कैप्टन डाॅ. संदीप कुमार सिंह ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा एवं अनुशासन की भावना युवाओं में विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को राष्ट्र की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के अंत में लेफ्टिनेंट कुलदीप चौधरी ने दोनों एनसीसी अधिकारियों कैप्टन डॉ. संदीप कुमार सिंह एवं कैप्टन डॉ. राजेश कुमार यादव सहित सभी कैडेटों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैडेट दीनदयाल शर्मा, अरविंद सैनी, खुशी, गहना, राशि, छाया, अनन्या आदि उपस्थित रहे।