{"_id":"65590cbf640e694e8507c101","slug":"fire-in-dhangarhi-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8403-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल के धनगढ़ी में आग लगने से करोड़ों की संपत्ति हुई स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल के धनगढ़ी में आग लगने से करोड़ों की संपत्ति हुई स्वाहा
Sun, 19 Nov 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से कई गोदाम, शोरूम व दुकानें जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। नेपाल स्थित प्रांत कैलाली के शहर धनगढ़ी में शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में कई गोदाम व दुकानें राख हो गईं। एक आकलन के मुताबिक, आग लगने की घटना में कारोबारियों का 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
धनगढ़ी में जूते के थोक गोदाम में सबसे पहले अज्ञात कारणों से आग लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरे गोदाम को आग ने अपनी आगोश में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग आसपास की दुकानों में फैलती चली गई। मुख्य बाजार में मौजूद कई बड़ी दुकानें और शोरूम के साथ गोदाम आग की लपटों से घिर गए और वहां रखे करोड़ों के सामान जलकर राख हो गए। जिला पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप चंद ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पुलिस और नेपाली सेना भी लगी हुई है। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।