फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR lodged against dumper driver in case of death of two relatives, vehicle seized

Siddharthnagar News: दो रिश्तेदारों की मौत मामले में डंपर चालक पर प्राथमिकी दर्ज, गाड़ी सीज

Fri, 12 Jun 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against dumper driver in case of death of two relatives, vehicle seized
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव के पास डंपर की टक्कर से रामजीवन पुत्र दशरथ और उनके साढ़ू सोनू की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव के पास बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में दो साढ़ुओं की मौत के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लोटन कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव निवासी रामजीवन पुत्र दशरथ और उनके साढ़ू सोनू पुत्र सिकंदर निवासी लुंबनी, नेपाल मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान पननी गांव के पास उनकी बाइक को डंपर से ने सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रामजीवन के पिता दशरथ की तहरीर पर मोहाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने डंपर को भी सीज कर दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका की विस्तृत पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed