फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Financial assistance provided to accident victims' families

Siddharthnagar News: दुर्घटना पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

Thu, 04 Jun 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance provided to accident victims' families
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील परिसर में बुधवार को विभिन्न दुर्घटनाओं में असामयिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत स्वीकृत 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में सरकार और समाज का दायित्व है कि प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहे और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान लीलावती पत्नी राज किशोर निवासी पिपरा गोसाईं, मिन्ना पत्नी राम नरेश निवासी धोबहा एहतमाली, समु देवी पत्नी स्वर्गीय गोपाल निवासी पिपरा सुल्तान, सारजहां पत्नी शहजाद हुसैन निवासी बिलवट और मृत जनकनंदनी के पति आज्ञाराम निवासी मैनहा को सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार रवि कुमार यादव, लवकुश ओझा, अन्नू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed