फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fighting in old enmity, five people injured

पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच लोग जख्मी

Sun, 06 Feb 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fighting in old enmity, five people injured
पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच लोग जख्मी
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस, केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी हरिदर्शन त्रिपाठी व अब्दुल रहमान के बीच काफी समय से जमीन के लिए विवाद है। आरोप है कि अब्दुल रहमान के परिजन, विवादित भूमि पर शनिवार देर रात पहुंच गए और निर्माण गिराने लगा। उसकी सूचना पाकर हरिदर्शन त्रिपाठी के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तहरीर के अनुसार, मारपीट में राधा (55) पत्नी सुरेश त्रिपाठी, राजरानी (50) पत्नी धर्मेंद्र त्रिपाठी, सत्या (17) पुत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, दीपक (22) पुत्र सुरेश त्रिपाठी और हरिदर्शन त्रिपाठी (24) पुत्र धर्मेंद्र त्रिपाठी घायल हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि प्रथम पक्ष के हरिदर्शन त्रिपाठी की तहरीर पर गांव निवासी अब्दुर्रहमान, साईदुर्ररहमान, हकीकुर्ररहमान, समीम, वसीम व जहीर आलम सहित 12 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया। मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed