{"_id":"628d20ec0f11292f8f3f3982","slug":"father-and-son-died-in-accident-siddharthnagar-news-gkp438019390","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसे, पिता और पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसे, पिता और पुत्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सड़क हादसे, पिता और पुत्र समेत तीन की मौत
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना
गोल्हौरा पुलिस केस दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पिता और पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई। पहली घटना में में सड़क पर घूमने निकली महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई जबकि दूसरी घटना में स्कार्पियो और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गोल्हौरा थाने के तेलियाडीह निवासी एक परिवार मौजूदा समय मेें गोल्हौरा चौराहे पर मकान बनाकर रहता है। इसी परिवार की रीना (27) पत्नी राम नारायण साहनी सोमवार देर रात लगभग 10 बजे खाना खाकर सड़क पर घूमने निकली थीं। अभी वह गोल्हौरा बाजार से कुछ दूर गई थी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना इसी थाने के इटवा-बांसी मार्ग पर बरगदवा गांव के पास मंगलवार सुबह छह बजे हुई। जहां स्कार्पियो व ट्रक की आमने-सामने की भिङ़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बरहरा कंडई निवासी अनवर रजा (32) पुत्र निजामुद्दीन व निजामुद्दीन (59) की जान चली गई। दोनों पिता-पुत्र थे। दोनों पिता-पुत्र श्रावस्ती से धार्मिक प्रवचन करके वापस घर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसओ गोल्हौरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध एसओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि हादसा होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
वाहनों की टक्कर में दो वाहन क्षतिग्रस्त
इटवा। स्थानीय थाने के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर मधुकरपुर तिराहे पर कार व ट्रैक्टर के आमने-सामने हुई भिङ़ंत में दोनों ंवाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रैक्टर इटवा कस्बे व कार नौगढ़ की बताई जा रही है। सोमवार को देर रात लगभग 8:30 बजे इटवा की तरफ से एक कार जा रही थी। अभी वह मधुकरपुर तिराहे पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस संबंध में एसओ विन्देश्वरीमणि त्रिपाठी का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद