फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   excise commissioner warned for over rating

अधिक दाम पर शराब बेचने पर आबकारी आयुक्त ने दी चेतावनी

Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
excise commissioner warned for over rating
कलेक्ट्रेट में स्थित आबकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक करते आबकारी आयुक्त अरविंद कुमार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अधिक दाम पर शराब बेचने पर आबकारी आयुक्त ने दी चेतावनी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आबकारी कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में आबकारी आयुक्त अरविंद कुमार ने मानक के अनुसार शराब बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक पर शराब की बिक्री मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र का नियमित भ्रमण करके दुकानों का जायजा लेते रहें।
आबकारी आयुक्त अरविंद कुमार ने सर्किलवार समीक्षा की और क्षेत्रवार कम उठान वाली दुकानों की गहन जानकारी ली और कारण पूछा। दुकानों पर पर्याप्त ब्रांड की उपलब्धता की जांच, दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, दुकानों को आवंटित ई-पास मशीनों की क्रियाशीलता के बारे में क्षेत्रवार जानकारी हासिल की। कहा कि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति हो।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षकों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने, दुकानों पर टोल फ्री नंबर एवं अन्य शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रिंट रेट पर मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करें। अगर कोई अतिरिक्त मूल्य लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान पीसी पाल उप आयुक्त, जनार्दन यादव सहायक आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी बीर अभिमन्यु कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर मुकेश कुमार शर्मा, आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अजय सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बस्ती जनपद के आबकारी अधिकारी और निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed