{"_id":"66f99a97fb578e3bfb013fe3","slug":"even-after-the-rain-stops-waterlogging-in-many-wards-of-dumariyaganj-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124917-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश थमने के बाद भी डुमरियागंज के कई वार्डों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश थमने के बाद भी डुमरियागंज के कई वार्डों में जलभराव
Sun, 29 Sep 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांधी नगर, वार्ड के मार्ग व घरों के सामने बारिश का पानी लगा होने से आवागमन में लोगों को हो रही है काफी कठिनाई
संवाद न्यूज एजेसी
डुमरियागंज। रविवार को बारिश का सिलसिला थमने से जनजीवन सामान्य हो गया। लेकिन नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नंबर 15 गांधीनगर सहित कई वार्डों की जलभराव की समस्या दूर नहीं हो पाई है। लगातार दो दिन की बारिश के चलते वार्ड के मुख्य मार्ग व लोगों के घरों में पानी भर गया था। जल भराव के चलते एक तरफ जहां आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है वहीं जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोग काफी कठिनाई झेल रहे है।
डुमरियागंज नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड वासी मुख्तार अहमद, जान मोहम्मद, अहमद, सलीम, परवेज, गुलई आदि ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व हुई बरसात के बाद तमाम जगह का पानी वार्ड के रोडवेज वाली गली में भर गया। यह गली अंदर के दर्जनों घरों से होते हुए इटवा डुमरियागंज मार्ग तक जाता है। इस मार्ग पर अब जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग परेशान व बेहाल हैं और समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। क्योंकि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है और नालियों के ढक्कन टूटे हुए हैं कई जगह नाली मिट्टी में दब चुकी है। जिसके चलते पानी नहीं बह रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने से लोग अपने घरों के समान को सुरक्षित करने में लगे हैं। कई घरों के कमरों में भी पानी पहुंच गया।
इस संबंध में ईओ डुमरियागंज महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात के बाद डुमरियागंज नगर पंचायत में जहां भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। वहां पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाने के साथ ही अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। कुछ वार्ड में जहां नालियां टूट गई थीं, उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।