{"_id":"664a49454eb39a449000a824","slug":"eo-stopped-encroachment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117759-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अवैध तरीके से तालाब पाटकर हो रहे निर्माण को ईओ ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अवैध तरीके से तालाब पाटकर हो रहे निर्माण को ईओ ने रोका
Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ नगर पंचायत के नीबी दोहनी गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नीबी दोहनी स्थित तालाब में चारो तरफ पन्नी तानकर चोरी छिपे हो रहे निर्माण को ईओ ने रविवार को नगर पंचायत कर्मियों के साथ मौके पर पहुचकर रोकवा दिया। कहा कि तालाब पर पुन: अतिक्रमण हुआ तो संबंधित के विरुद्ध नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत के नीबी दोहनी के डोई नदी की तरफ जाने वाले मार्ग के पूरब तरफ एक तालाब है। तालाब की सुंदरीकरण के लिए सांसद ने गोद लिया था। लेकिन बजट नहीं मिलने की वजह से इस तालाब की सुंदरीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। तालाब के आसपास रहने वाले तालाब में मिट्टी से पाट कर धीरे-धीरे मकान बनवाना शुरू कर दिए, इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेकर ईओ अजय कुमार चौधरी ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण करने वालों के चेतावनी देते हुए रोक दिया है। ईओ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तालाब पर हो रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।